सुधी पाठकों ! वेद-सार में संस्कृत में लिखे मंत्र वेदों और वेदों पर आधारित पुस्तकों से लिए गए हैं .फिर भी ट्रांस लिट्रेसन के कारण छोटी मोटी त्रुटि संभव है . वेद मन्त्रों के अर्थ संस्कृत के बड़े बड़े विद्वानों द्वारा किये गए अर्थ का ही अंग्रेजीकरण है . हिंदी की कविता मेरा अपना भाव है जो शब्दशः अनुवाद न होकर काव्यात्मक रूप से किया गया भावानुवाद है . इस लिए पाठक इस ब्लॉग को ज्ञान वर्धन का साधन मानकर ही आस्वादन करें . हार्दिक स्वागत और धन्यवाद .



Tuesday, June 18, 2013

ईशावास्योपनिषद मन्त्र -6



यस्तु सर्वाणि भूतानि आत्मन्ने वानुपश्यति I 
सर्व भूतेषु चात्मानं ततो न विचिकित्सति  II 6 II 


One who perceives all living beings in Him, the Supreme Lord, and the Supreme Lord pervading in all living beings- will never drift away from the reality of the world hence will never do any sinful act and will not nurture any hatred for anyone.


              
सब मुझ में हैं 
मैं सब में हूँ 
सब उसमें हैं 
मैं उसमें हूँ 

फिर मैं क्या हूँ 
फिर सब क्या हैं 
हम हैं क्या कुछ 
बस वो सब कुछ 

वो मेरा है 
मैं उसका हूँ
सब उसका है 
वो सबका है 

Monday, June 17, 2013

ईशावास्योपनिषद मन्त्र -5



तदेजति तन्नैजति तद्दूरे तदु अन्तिके I 
तदन्तरस्य सर्वस्य तदु सर्वस्यास्य बाह्यतः  II 5 II 


He, the Supreme Lord, moves all without moving himself; is extremely far yet extremely near; he is inside all yet outside everyone.


                 
वह चल रहा , वो चलायमान 
वो थमा हुआ है विद्यमान 
जो चला रहा ब्रह्माण्ड को 
जो जानता हर कांड को 

जो है दूर यूँ दिखता  नहीं 
वो है पास पर मिलता नहीं 
वो घुला हुआ है जगत से  
पर भी  अलग है जगत से  

Sunday, June 16, 2013

ईशावास्योपनिषद मन्त्र -4



अनेजदेकम् मनसो जवीयो नैनद्दवा आप्नुवन् पूर्वमर्षत् । 
तध्दावतो न्यानतेति  तिष्ठ्त्त स्मन्न्पो मातरिश्वा दधाति II 4 II  



He, the Supreme Lord  does not move, yet he is faster than even mind; he can never be felt by human senses because he is way ahead of their capabilities; he remains static yet he overtakes all those sprinters with great speeds; only the soul can get the knowledge of all his actions with their efforts.



तीव्र है गति आँधियों की , तीव्रतर तूफ़ान
तीव्रतम  मन - ईश पर , उससे भी वेगवान 

वह खड़ा भी भागता है , भागता भी खड़ा 
इन्द्रियां करती न अनुभव , इन्द्रियों से बड़ा 

जल है भारी , वायु हलकी , फिर भी है बादल 
वायु को सामर्थ्य देता , बादलों को  जल