सुधी पाठकों ! वेद-सार में संस्कृत में लिखे मंत्र वेदों और वेदों पर आधारित पुस्तकों से लिए गए हैं .फिर भी ट्रांस लिट्रेसन के कारण छोटी मोटी त्रुटि संभव है . वेद मन्त्रों के अर्थ संस्कृत के बड़े बड़े विद्वानों द्वारा किये गए अर्थ का ही अंग्रेजीकरण है . हिंदी की कविता मेरा अपना भाव है जो शब्दशः अनुवाद न होकर काव्यात्मक रूप से किया गया भावानुवाद है . इस लिए पाठक इस ब्लॉग को ज्ञान वर्धन का साधन मानकर ही आस्वादन करें . हार्दिक स्वागत और धन्यवाद .



Tuesday, February 7, 2012

ईश्वर और हम


औम् सः नः बन्धुः जनित स विधाता धामानि वेद भुवनानि विश्वा !
यत्र देवः अमृतं आनशानाः तृतीये धमन्न ध्यैरयन्तः !! 

यजु - ३२/१० 

We are a part of him . He is the one who gives birth to us . He knows all the worlds that exist in the universe . This earth is for mortals . Those who are born and die are related to this earth. Those who cross over the cycle of birth and death are liberated and attain 'Moksha' - they become the residents of third loka . 

बन्धु  है, भ्रात  है, जन्मदाता तात है !

वह सदा सर्वज्ञ है , और 
तुच्छ हम अल्पज्ञ हैं 
वह अजर , वह अमर , वह पिता वह मात है !

विश्व है जीवन मरण , और 
मोक्ष है अंतिम चरण 
मुक्ति तो भोर है , मृत्यु काली रात है   ! 

Sunday, February 5, 2012

ईश-कृपा


औम् उत्तेदानी  भगवन्तः स्याम उत  प्रपित्व उत मध्ये अन्हां !
उतोदिता मघवन्त सूर्यस्य वयं देवानां सुमतौ स्याम !!
यजु - ३४/३७ 

May we , now while praying to you, be in the divine blessing ; in the middle of the day also we may be in the divine blessing ; and the next day also when the sun rises your blessings may continue for us . May we be your loved ones and the blessed ones at all times . 

तेरी कृपा से दिन नया , कैसा उगा कैसा खिला 
वैसी कृपा हम पर भी कर , सौभाग्य के दीपक जला 

जब दिन का अगला पहर हो , और तप्त ये दोपहर हो 
तेरी दया की दृष्टी से . भीगे हमारा काफिला 

फिर दिन ढले फिर रात हो , फिर एक नया प्रभात हो 
फिर आपकी कृपा मिले , चलता रहे ये सिलसिला 

Saturday, February 4, 2012

ईश्वर की रचना


औम् यस्य इमे हिमवन्तः महित्वा यस्य समुद्रं रस्य सः आहुः !
यस्य इमाः प्रदिशः यस्य बाहुः कस्मै देवाय हविषा विधेम !!
औम् येन धौः उग्राः पृथिवी च दृढा येन स्वः स्तभितं येन नाकः !!
औम् यः अन्तरिक्षे रजसः विमानः कस्मै देवाय हविषा विधेम !!
ऋग - १०/१२१/४ 

Whose grandeur - these snow clad mountains proclaim ; whose grandeur is proclaimed by all the directions , which are spread out like his arms ; whom else shall we offer prayers if not to 'Him.' Whose anger   may make the firmament violent , whose mercy keeps this earth so steady in spite of its tremendous movement, whose directions are controlling the rotations and movements of the entire solar system , who is keeping all the stars and the planets like suspended particles of dust in air ; whom else do we offer our prayers other than 'Him' !

ये हिम से ढके हुए पर्वत 
उछलती सागर की धरा 
दिशाएं फैली बाँहों सी 
क्षितिज तक जाती राहों सी 

घुमाता अन्तरिक्ष को वह 
नियंत्रित करता हर ग्रह को
चंद्रमा सूरज और तारे 
चल रहे बंदिश में सारे 

झुकाएं क्योंकर सर ना हम 
शरण कैसे ना जाएँ  हम
न गायें उसके क्योंकर गान 
वही बस एक है एक महान  

Monday, December 5, 2011

सृष्टि - आरम्भ


औम् न मृत्युः आसीत् अमृतं न तर्हि , न रात्र्याः अन्हः आसीत् प्रकेतः !
आनोत् अवातं स्वधया तत् एकम् , तस्मात ह अन्यत् न परः किन्चन आस !!
ऋग्वेद १०/१२९/२   

There was neither death nor immortality then ; there was no sign of night nor of day . That one breathed without extraneous breath with his own nature . Other than him there was nothing beyond. There was no concept of time as there was no day or night. He and he alone was present then.

कौन था ! कौन था ! कौन था !
कौन था किसने रचाया ये जगत 
कौन था किसने बनाया सृष्टि को 

न जनम था , न मरण था 
जीव के बिन क्या चरण था 
कौन था किसने बनायी योनियाँ 

न दिवस था रात थी ना
समय नामक बात थी ना 
कौन था किसने चलाया चक्र ये 

आज था ना , ना कोई कल 
ना भविष्य और वर्तमान 
कौन था किसने बनाये काल सब 




Friday, November 25, 2011

मोक्ष - प्रार्थना


औम् नमः शम्भवाय च मयोभवाय च 
नमः शङ्कराय च  नमः शिवाय च शिवतराय च !! 
-यजु : १६/४१ 

We offer our devotion to him who is ultimate happiness, provider of happiness , who helps us in doing good deeds, who is auspicious and who can provide us the bliss of Moksha - the liberation from the cycle of life and death .

हे देव पिता दाता दानी 
कर लो स्वीकार यह नमस्कार 
सुन लो अब यह व्याकुल वाणी 

तुममे सुख है , तुम ही सुख हो 
तुमसे सुख है तुम चिर सुख हो 
हमको कुछ छींटे मिल जाए 
तेरी किरपा ही है फुहार 

मैं जग माया में फंसा हुआ 
स्वारथ के दल में धंसा हुआ 
इस दलदल से मुझको निकाल
भेजो मुझको अब मोक्ष द्वार  

Thursday, November 24, 2011

सरस्वती उपासना


औम् पावक नः सरस्वती याजेभिर्वाजिनीवती यज्ञं वष्टु धिया वसुः !!
औम् चोदयितृ सूनृतानाम्  चेतयति सुनतीनाम ! यज्ञं दधे सरस्वती !!
औम् अहो अर्णः सरस्वती प्रचेतयति केतुना ! धियो विश्वास विराजति !! 
- यजु : २०/८४ 

Saraswati , the goddess of knowledge, the purifier, Great in her power of knowledge , with intellect as her treasure may grace our knowledge !
Inspirer of truthful and sweet speech, instigator of excellent thoughts, may Saraswati uphold our dedicated life of sacrifice!
Sarswati is like a great ocean of knowledge. Whatever we know is an iota of the immeasurable knowledge existing in the world. Our knowledge is worthy only due to being a part of universal knowledge !

हे सरस्वती ज्ञान की देवी 
बुद्धि की विज्ञान की देवी
दान विद्या का हमें दे दो 
तू है विद्या दान की देवी 

प्रेरणा दो, बुद्धि दो हमको 
चेतना में वृद्धि दो हमको 
विद्वता सन्मान की देवी 
हे सरस्वती ज्ञान की देवी

बूँद जितना ज्ञान है मेरा 
जलधि सा भण्डार है तेरा 
ज्ञान गुण की खान की देवी  
हे सरस्वती ज्ञान की देवी

Tuesday, November 8, 2011

भय रहित जीवन


औम अभयं नः करति अन्तरिक्षं  अभयं ध्यावापृथिवी उभे इमे   !
अभयं पश्चात् अभयं पुरस्तात् , उत्तरात्, अधरात्, अभयं नः अस्तु !!
औम अभयं मित्रात् ,अभयं अमित्रात्, अभयं ज्ञातात्, अभयं परोक्षात !
अभयं नक्त्मभयं दिव नः , सर्वाः आशाः मम मित्रं भवन्तु !!
 अथर्व  १९/१५/५

May we be fearless ! Fearless from the heaven ! Fearless of the earth ! May we not have fear from what is in our front or behind ; from top or below ! Fearless from friends ! Fearless from enemies ! Fearless of known ! Fearless of unknown ! Fearless at day ! Fearless at night ! Hey God, we may conquer the fear in all possbile forms.   

भय रहित जीवन रहे यह कामना है
हर समय प्रभु हाथ तेरा थामना है

ना डरे हम तो किसी भूचाल से
ना डरे आकाश  से पाताल  से
डर हमें ना हो दिशाओं से कभी
डर ना हो हमको ग्रहों की चाल से

भय से हों निर्भय यही बस कामना है
हर समय प्रभु हाथ तेरा थामना है

डर ना हो हमको किसी भी बात का
ज्ञात का या फिर किसी अज्ञात का
मित्र से डर हो ना हमको शत्रु से
दिवस का डर हो ना काली रात का

भय के ऊपर हो विजय यह चाहना है
हर समय प्रभु हाथ तेरा थामना है