सुधी पाठकों ! वेद-सार में संस्कृत में लिखे मंत्र वेदों और वेदों पर आधारित पुस्तकों से लिए गए हैं .फिर भी ट्रांस लिट्रेसन के कारण छोटी मोटी त्रुटि संभव है . वेद मन्त्रों के अर्थ संस्कृत के बड़े बड़े विद्वानों द्वारा किये गए अर्थ का ही अंग्रेजीकरण है . हिंदी की कविता मेरा अपना भाव है जो शब्दशः अनुवाद न होकर काव्यात्मक रूप से किया गया भावानुवाद है . इस लिए पाठक इस ब्लॉग को ज्ञान वर्धन का साधन मानकर ही आस्वादन करें . हार्दिक स्वागत और धन्यवाद .



Tuesday, November 8, 2011

भय रहित जीवन


औम अभयं नः करति अन्तरिक्षं  अभयं ध्यावापृथिवी उभे इमे   !
अभयं पश्चात् अभयं पुरस्तात् , उत्तरात्, अधरात्, अभयं नः अस्तु !!
औम अभयं मित्रात् ,अभयं अमित्रात्, अभयं ज्ञातात्, अभयं परोक्षात !
अभयं नक्त्मभयं दिव नः , सर्वाः आशाः मम मित्रं भवन्तु !!
 अथर्व  १९/१५/५

May we be fearless ! Fearless from the heaven ! Fearless of the earth ! May we not have fear from what is in our front or behind ; from top or below ! Fearless from friends ! Fearless from enemies ! Fearless of known ! Fearless of unknown ! Fearless at day ! Fearless at night ! Hey God, we may conquer the fear in all possbile forms.   

भय रहित जीवन रहे यह कामना है
हर समय प्रभु हाथ तेरा थामना है

ना डरे हम तो किसी भूचाल से
ना डरे आकाश  से पाताल  से
डर हमें ना हो दिशाओं से कभी
डर ना हो हमको ग्रहों की चाल से

भय से हों निर्भय यही बस कामना है
हर समय प्रभु हाथ तेरा थामना है

डर ना हो हमको किसी भी बात का
ज्ञात का या फिर किसी अज्ञात का
मित्र से डर हो ना हमको शत्रु से
दिवस का डर हो ना काली रात का

भय के ऊपर हो विजय यह चाहना है
हर समय प्रभु हाथ तेरा थामना है  

Sunday, November 6, 2011

श्रृष्टि का आरम्भ


औम ब्रह्म जज्ञानं प्रथमं पुरस्ताद्वि सीमतः सुरुचो वेन आवः I 
स बुधन्या उपमा अस्य विष्ठाः सतश्च योनिमसतस्च विवाह II 
सामवेद - ४/१/३/९  
 
In the begining, God created the universe. After setting its limits  God created the brilliant light. Then he created all those things which are present at this time and which are not even in existance today. He created men, women and various other species .
 
श्रृष्टि का आरम्भ है तुमने किया
ज्ञान का प्रारंभ भी तुमने किया
तुम हो रचनाकार इस ब्रह्माण्ड के
सूर्य का प्रकाश फिर तुमने किया
 
तुमने ही कितने बनाये जीव फिर
मनुज, पशु, पक्षी बनाये कीट फिर
जन्म और मृत्यु का ये फिर सिलसिला
कर्म के आधार पर तुमने किया 

Wednesday, September 21, 2011

सर्वव्यापक ईश्वर

औम् यः तिष्ठति चरित, यः च वञ्चति, यः निलयं चरति , यः प्रतकं  I 
द्वौ संनिषध्य यत् मन्त्रयेते ,राजा तद् वेद वरुणः तृतीयः II 
अथर्व ४/१६/२
You are being watched when you move, when you stand or even when you ar up to some mischief .When two persons are in a private discussion or to conspire against someone , there is a third who is present there. They do not realise that the third invisible is God who is aware of everything .
संसार चलता जा रहा , सागर मचलता जा रहा
हैं कौन ये सब कर रहा , कोई तो है, कोई तो है I
वह चल रहा , वह फिर रहा, फिर भी है वो स्थिर रहा
वह हर कहीं छाया हुआ, कोई तो है , कोई तो है I
हम कर रहे कुछ गुप्त है , वह देखता पर लुप्त है
कुछ भी नहीं जिससे छुपा , कोई तो है कोई तो है

Monday, June 20, 2011

मधुर वचन

औम जिव्हया अग्रे मधुमे , जिव्हामूले मधुलकं I 
मम इत् अहः ऋतो असः , मम चित्तं उपयासि II 
औम मधुमत् मे निष्क्रमणं मधुमत मे परायणं i 
वाचा वदामि मधुमद भूयासं मधुसन्द्रष्यः II  
अथर्व: १/३४/२ व १/३/३
 
There be honey at the tip of my tongue, abundance of honey at the root of my tongue , honey in my behaviour and my dealings ; come and stay - O Honey , in my heart .
My leaving the home with sweetness, my coming home should be sweet too, and I become as sweet as honey itself in my behaviour .
 
मीठा बोलूँ , मीठा बोलूँ , जब भी बोलूँ , मीठा बोलूँ
 
जिव्हा पे हो मेरे मधुकण . मीठा बोले वाणी हर क्षण 
मीठा हो हर काम मेरा,  प्रभु , मन में मिश्री घोलूँ 
 
घर से निकलूँ मीठा कहते , घर फिर लौटूं मीठा कहते
इतना मीठा जीवन हो कि , मैं मधु जैसा हो 

Sunday, June 19, 2011

कर्म प्रेरणा

कुर्वन् एव इह कर्माणि जिजीविषेत् शतं समाः I 
एवं त्वयि न अन्यथा अस्ति , न कर्म लिप्यते नरे II 
(यजु. ४०/२)
 
o man ! You wish to live for a hundred years by doing work ; but without attachment. Thus alone , and not otherwise, do your deeds. There is no other better way to live this life .
 
कर्म करता कर चल सदा , सोच मत तू फल सदा
सौ बरस के यज्ञ में , बन के हविषा जल सदा
 
कर्म के बिन कुछ नहीं , कर्म बिन तू कुछ नहीं
कर्म के बिन रास्ता , बन गया दलदल सदा     

Thursday, June 2, 2011

ईश्वर का स्वरुप

औम सः परि  अगात् , शुक्रम , अकायम , अव्रणम् , अस्नाविरं , शुद्धम् , अपापविद्धं , कविः , मनीषी , परिभूः, स्वयम्भू : याथा तथ्यतः अर्थान् , व्यदधात , शाश्वतिभ्यः संबह्य I    
-ऋग्वेद
 
He is omnipresent . He is purest . He is bodiless - hence he can have no wounds .He has no muscles and no nerves . He is beyond virtues or vices . He is not created by anyone nor for any specific purpose . He knows all . He witnesses everything . He created the earth and the universe the way we see it .
 
हर जगह छाया हुआ वह, पर हमें दिखता नहीं 
पहुँचता वह हर समय है , पर हमें मिलता नहीं
 
शुद्ध है निर्मल है वह, ना कोई तन-देह है
कोई नस नाड़ी नहीं , फिर भी ना संदेह है
आता जाता हर जगह है, फिर भी वह चलता नहीं
 
ना कोई कर्ता है उसका , ना कोई कारण कहीं 
श्रृष्टि का निर्माण करता, करता वह धारण जमीं 
भूमि हिल जाती है कतिपय , वह मगर हिलता नहीं  

Thursday, May 19, 2011

श्रद्धा

औम श्रध्यया अग्निः सभिध्यते , श्रध्यया हूयते हविः I 
श्रद्धा भगस्य मूर्धनि वचसा वेदयामसि II 
(ऋग. १०/१५१/१)
  
Agni , the fire is enkindled by Shraddha - the faith . Agni is the inner commitment , the entusiasm to do something that burns like fire in the heart of a man of faith , prompting him to dedicate his life for a noble cause . Faith is oblation of personal sacrifice offered in the Great yajna , one makes for one's religion or country or ideal . Faith is at the head of success or achievement in life. Even the hardest situations are handled with faith within and God over head .
 
कोई लाग लगी हो मन में वह श्रद्धा है 
कोई आग लगी हो मन में वह श्रद्धा है
 
जब काम कोई अपना लेता मानव मन
उसको करने में झोंक डालता तन मन
वह उसका दीवानापन ही श्रद्धा है
 
श्रद्धा से ही तो भाग्य बदल जाता है
श्रद्धा से ही इतिहास लिखा जाता है
मन का गहरा विश्वास ही तो श्रद्धा है
 
कुछ पाने को कुछ कर जाने की इच्छा
पाने की खातिर मर जाने की इच्छा
ऐसी मन की इच्छा ही तो श्रद्धा है