सुधी पाठकों ! वेद-सार में संस्कृत में लिखे मंत्र वेदों और वेदों पर आधारित पुस्तकों से लिए गए हैं .फिर भी ट्रांस लिट्रेसन के कारण छोटी मोटी त्रुटि संभव है . वेद मन्त्रों के अर्थ संस्कृत के बड़े बड़े विद्वानों द्वारा किये गए अर्थ का ही अंग्रेजीकरण है . हिंदी की कविता मेरा अपना भाव है जो शब्दशः अनुवाद न होकर काव्यात्मक रूप से किया गया भावानुवाद है . इस लिए पाठक इस ब्लॉग को ज्ञान वर्धन का साधन मानकर ही आस्वादन करें . हार्दिक स्वागत और धन्यवाद .



Showing posts with label अग्नि पालनहार. Show all posts
Showing posts with label अग्नि पालनहार. Show all posts

Saturday, February 5, 2011

अग्नि देव का आह्वान

ओम अग्ने नय सुपथा राये अस्मान् विश्वानि देव वयुनानि विद्वान् I
युयोधस्म्ज्जुहराण मेनो भुइष्ठान  ते नमः उक्तिं विधेम II

( यजुर्वेद ५/३६ ; ४०/१६ ; ७/४३ )


O Agni (fire) ! The effulgent power of the universe ! Lead us all by the path of correctness . O Deva ! You and only you know what is right and good . Help us in fighting out the wicked , evil and sinful deeds out of ourselves . We utter these words with our utmost humbleness , again and again .


हो ज्ञान के भण्डार तुम , हो दिव्य पालनहार तुम
तुम कर्म सबके जानते , धन धान्य के आगार तुम

हम तुच्छ प्राणी विश्व के,  हैं हाथ फैलाये खड़े
कर दो सुखी संसार तुम , ऐश्वर्य के भण्डार तुम
तुम कर्म सबके जानते , धन धान्य के आगार तुम

दुर्बुद्धि को हर लीजिये , दुखों से मुक्ति दीजिये
करते हो बेडा पार तुम , हो विश्व के करतार तुम
तुम कर्म सबके जानते , धन धान्य के आगार तुम