सुधी पाठकों ! वेद-सार में संस्कृत में लिखे मंत्र वेदों और वेदों पर आधारित पुस्तकों से लिए गए हैं .फिर भी ट्रांस लिट्रेसन के कारण छोटी मोटी त्रुटि संभव है . वेद मन्त्रों के अर्थ संस्कृत के बड़े बड़े विद्वानों द्वारा किये गए अर्थ का ही अंग्रेजीकरण है . हिंदी की कविता मेरा अपना भाव है जो शब्दशः अनुवाद न होकर काव्यात्मक रूप से किया गया भावानुवाद है . इस लिए पाठक इस ब्लॉग को ज्ञान वर्धन का साधन मानकर ही आस्वादन करें . हार्दिक स्वागत और धन्यवाद .



Saturday, January 29, 2011

पृथ्वी स्तुति

ओम् विश्वम्भरा वसुधानि प्रतिष्ठा हिरन्यवक्षा जगतः निवेशनी I
वैश्वानरं विभ्रती भूमिः अग्निं इन्द्र ऋषभाः द्रविणे नः दधातु II

Fulfilling the needs of everyone , holding within herself all kinds of wealth , mobile yet firm and stable , containing gold within her like a deep breath in chest , sheltering all that moves and has its being , bearing fire within , which is useful for the whole of mankind , let such benevolent Earth whose lord is Indra make us wealthy with her blessings .

हे वसुंधरा ! माँ वसुंधरा !
कितना तुमने है धीर धरा !

धारण करती इस सृष्टि   को
सब पर करती धन वृष्टि को
चलती रहती पर ना हिलती
तू है कितनी गंभीर धरा !

तेरे अन्दर सोना चाँदी
जैसे सांसे भरती छाती
सारे प्राणी , कहते वाणी 
सुख दे माता , दे प्यार तेरा !   

(अथर्व १२/१/६ )

Thursday, January 6, 2011

जीवेम शरदः शतं I

ओम् तत् चक्षुः देव हितं पुरस्तात शुकं उच्चरत  I 
पश्येम शरदः शतं जीवेम शरदः शतं I 
श्र्णुयाम शरदः शतं प्रब्रवाम शरदः शतं I 
अदीनः स्याम शरदः शतं भूयश्च शरदः शतात् II
- यजु. ३६/२४

He is the seer of all , benefactor of the righteous . ever present , illuminating eye of the world has arisen in pure form before us. With his kind grace , we may see for a hundred years, may we live for a hundred years , may we hear for a hundred years , may we speak for a hundred years , may we live without suffering and humiliation for a hundred years and beyond that .

ब्रह्माण्ड तेरा रूप है , यह विश्व तेरा क्षेत्र है
इस विश्व को है देखता , सूरज तुम्हारा नेत्र है

हम भी इसे देखें प्रभु, सौ वर्ष तक देखें प्रभु
आँखों में तेरा तेज है , हर दृश्य तेरा चित्र है

सौ वर्ष तक इन कानों से हम , तेरे सुने गुण गान हम
तू ही हमारा इष्ट है , तू ही हमारा मित्र है

शत वर्ष तेरी भक्ति हो , रोगों से हरदम मुक्ति हो
तेरी शरण में है पिता , तू ही दयालु पितृ है
                               .

Friday, December 10, 2010

मृत्यु

औम् यथा अहानि अनुपूर्वं भवन्ति यथा ऋतवः ऋतुभिः यन्ति साधु I
यथा न पूर्वं अपरः जहाति , एवा धातः
आयुन्षि कल्पय एषां II
ऋग. /१०/१८/५

Just as a day follows another day, just as one season follows another seasn in order , just like a sequence of what is gone and what will come ; similarly he (eeshwar) organises our life and death to be followed by another life.

एक जीवन का आना,एक जीवन का जाना 
इस आने जाने में , है इक पड़ाव मृत्यु  

दिन उगता है बुझता है , फिर रात घनी आती है
फिर एक नया दिन उगता , फिर रात नयी आती है
दिने के आने जाने में , है अन्धकार मृत्यु

गर्मी वर्षा फिर ठंडक , हैं ऋतुचक्र के हिस्से
वैसे ही जीना मरना , मानव जीवन के किस्से
जो आना है जाना है, जाना ही है मृत्यु
.

Saturday, October 30, 2010

संगठन सूक्त

ओम् समानः मन्त्रः समितिः समानी, समानं मनः , सः चित्तम् एषाम I 
समानं मन्त्रम् अभिमन्त्रये वः , समानेन वः हविषा जुहोमि  II 
ओम् समानी वः आकूतिः , समान हृदयानि वः I 
समानं अस्तु वः मनः , यथा वः सु सः असति II 
                                                                                      -ऋ /१०/१९१/३-४  

Let your thoughts and decisons be based on thinking of all your colleagues so that such decisons are followed by one and all .

There should be no reservations.Differences whatsoever there be, should be extinguished by offering to the Agni ofYajya like oblation. Unity should prevail.

Let your intensions be common. Let your hearts' desires be similar. The spirit of togetherness must prevail in your lives.

संगठन ही व्यक्ति हो , संगठन ही भक्ति हो
संगठित हर काम में , एक अद्भुत शक्ति हो

जब इरादे नेक हों , द्धेय सबके एक हो
मंत्रणा से मन मिले , मन में यह आसक्ति हो

मन में न हो भिन्नता , न किसी से खिन्नता 
प्रेम मन में हो भरा , प्रेम की अभिव्यक्ति हो  

Wednesday, October 27, 2010

विद्या रुपी खजाना

ओम् न ता नशन्ति न दधाति तस्करो 
नासामामित्रो व्यथिरा दधर्षति I
देवान्शच वबृयजते ददाति च
ज्योतिगत्ताभि: सचते गोपतिः सहः II
                                         - अ ४/२१/३
The wealth of Vidya - the Knowledge unlike other material wealth of the worls, can not be destroyed , can not be stolen or robbed, can not be looted by our worst enemies . The rich with such a wealth is always in the graceful company of scholars. He keeps on distributing his knowledge, yet this welath never gets depleted.
 
दुनिया की सारी दौलत तो बस आनी जानी है 
कल सम्पति का मालिक था , अब वो एक कहानी है
 
धन चंचल है चलता है , इसका उसको मिलता है
रथ के पहियों सा इसका हरदम चक्का चलता है
जीवन के सारे वैभव यूँ ही एक रवानी है
 
विद्या है सही खजाना हरदम साथ निभाना है
जिसे चोर नहीं ले सकते , लूट सके न जमाना है
विद्या बुद्धि का गहना यह वेदों की वाणी है
 
जितना बांटों बढती है , जितना बरतो चढ़ती है
ये दौलत विद्वानों की , देने से नहीं घटती है
विद्या से आगे बढ़ता दुनिया का हर प्राणी है  
 

Saturday, September 18, 2010

विवाह संस्कार मंत्र

 
ओम् गृभ्णामि ते सौभगाय हस्तं , मया पत्य जरदाष्टि: यथा असः ।
भग अर्यना सविता पुरन्धिः मह्यं त्वा अदुः गार्दपत्याय देवः ।
अथर्व : १४.१.५०
 
While holding the hand of the bride the bridegroom says-
I hold thy hand for enhancing fortunes for both of us . We live together till our old age. All the elders of our society, respectable people, good and noble people have blessed us to live together with happiness and prosperity as husband and wife.
 
 
आज से हम एक हैं प्रिय , आज से हम एक 
अब तलक थे रास्ते अपने अलग 
रास्ते अब एक हैं प्रिय ,रास्ते अब एक !
 
तुम मेरी पत्नी हो कहता शान से 
ग्रहण करता हूँ तुम्हे सन्मान से 
तुम बनो, देवी , मेरा सौभाग्य अब 
भाग्य अपने एक हैं प्रिय, भाग्य अपने एक !
 
खुशबुओं से यूँ हमारा बाग़ महके 
है मिला आशीष , खुशियाँ यूँ ही चहके 
अब जवानी से बुढ़ापा साथ हैं हम 
अंत तक हम एक हैं प्रिय , अंत तक हम एक  ! 
 
.

Monday, August 30, 2010

शांति दर्शन - हमारी धरोहर

ओम् वो यजस्य प्रसाधनः तन्युः देवेषु आततः ।
तं आहुतं नशीमहि ।।
ओम् मनोन्वा हुवामहे नाराशंसेन सोमेन ।
पितृणां च मन्महि ।।
ऋग्वेद - १०/१९/२



We have set everything in order about our country, but if our enemies try to enter into our arrangements to disrupt our peace and programme of our country or the life of our citizens , we will destroy them, so that the country may prosper and progress systematically and the citizens build their character morally .


We have determination in our mind to proceed on the path of peace - appreciated, proposed and recommended by our people and the elders of our society. We are determined to carry our country to its true goal. Spiritually also, the youth of our country will follow the path recommended by our elders.



हम अमन चाहते हैं , हम चमन चाहते हैं
हम प्रेम-सुधा से पोषित , यह वतन चाहते हैं


यदि कोई हमारे घर में करने अशांति आएगा
वह अमन चैन का दुश्मन , अपने मुंह की खायेगा
कमजोर कोई न समझे , ना रहम चाहते हैं


है शांति हमारी पूँजी, हैं अमन हमारा दर्शन
आदेश बुजुर्गों का यह , दिखला देता है दर्पन
हम विश्व शांति करने का , हर जतन चाहते हैं
.