सुधी पाठकों ! वेद-सार में संस्कृत में लिखे मंत्र वेदों और वेदों पर आधारित पुस्तकों से लिए गए हैं .फिर भी ट्रांस लिट्रेसन के कारण छोटी मोटी त्रुटि संभव है . वेद मन्त्रों के अर्थ संस्कृत के बड़े बड़े विद्वानों द्वारा किये गए अर्थ का ही अंग्रेजीकरण है . हिंदी की कविता मेरा अपना भाव है जो शब्दशः अनुवाद न होकर काव्यात्मक रूप से किया गया भावानुवाद है . इस लिए पाठक इस ब्लॉग को ज्ञान वर्धन का साधन मानकर ही आस्वादन करें . हार्दिक स्वागत और धन्यवाद .



Sunday, June 19, 2011

कर्म प्रेरणा

कुर्वन् एव इह कर्माणि जिजीविषेत् शतं समाः I 
एवं त्वयि न अन्यथा अस्ति , न कर्म लिप्यते नरे II 
(यजु. ४०/२)
 
o man ! You wish to live for a hundred years by doing work ; but without attachment. Thus alone , and not otherwise, do your deeds. There is no other better way to live this life .
 
कर्म करता कर चल सदा , सोच मत तू फल सदा
सौ बरस के यज्ञ में , बन के हविषा जल सदा
 
कर्म के बिन कुछ नहीं , कर्म बिन तू कुछ नहीं
कर्म के बिन रास्ता , बन गया दलदल सदा     

Thursday, June 2, 2011

ईश्वर का स्वरुप

औम सः परि  अगात् , शुक्रम , अकायम , अव्रणम् , अस्नाविरं , शुद्धम् , अपापविद्धं , कविः , मनीषी , परिभूः, स्वयम्भू : याथा तथ्यतः अर्थान् , व्यदधात , शाश्वतिभ्यः संबह्य I    
-ऋग्वेद
 
He is omnipresent . He is purest . He is bodiless - hence he can have no wounds .He has no muscles and no nerves . He is beyond virtues or vices . He is not created by anyone nor for any specific purpose . He knows all . He witnesses everything . He created the earth and the universe the way we see it .
 
हर जगह छाया हुआ वह, पर हमें दिखता नहीं 
पहुँचता वह हर समय है , पर हमें मिलता नहीं
 
शुद्ध है निर्मल है वह, ना कोई तन-देह है
कोई नस नाड़ी नहीं , फिर भी ना संदेह है
आता जाता हर जगह है, फिर भी वह चलता नहीं
 
ना कोई कर्ता है उसका , ना कोई कारण कहीं 
श्रृष्टि का निर्माण करता, करता वह धारण जमीं 
भूमि हिल जाती है कतिपय , वह मगर हिलता नहीं  

Thursday, May 19, 2011

श्रद्धा

औम श्रध्यया अग्निः सभिध्यते , श्रध्यया हूयते हविः I 
श्रद्धा भगस्य मूर्धनि वचसा वेदयामसि II 
(ऋग. १०/१५१/१)
  
Agni , the fire is enkindled by Shraddha - the faith . Agni is the inner commitment , the entusiasm to do something that burns like fire in the heart of a man of faith , prompting him to dedicate his life for a noble cause . Faith is oblation of personal sacrifice offered in the Great yajna , one makes for one's religion or country or ideal . Faith is at the head of success or achievement in life. Even the hardest situations are handled with faith within and God over head .
 
कोई लाग लगी हो मन में वह श्रद्धा है 
कोई आग लगी हो मन में वह श्रद्धा है
 
जब काम कोई अपना लेता मानव मन
उसको करने में झोंक डालता तन मन
वह उसका दीवानापन ही श्रद्धा है
 
श्रद्धा से ही तो भाग्य बदल जाता है
श्रद्धा से ही इतिहास लिखा जाता है
मन का गहरा विश्वास ही तो श्रद्धा है
 
कुछ पाने को कुछ कर जाने की इच्छा
पाने की खातिर मर जाने की इच्छा
ऐसी मन की इच्छा ही तो श्रद्धा है

Wednesday, May 18, 2011

अन्न स्तुति

औम् अन्न्पतेअन्न्स्यनो देहयान मीवस्य शुष्मिणः I 
प्र प्र दातारं तारिष ऊर्ज नो धेहि द्विपदे चतुष्पदे II 
 
O God ! The provider of grains ! You bless us with such grains , which may keep us free from diseases and make us healthier and stronger . We pray the same for our animals too .
 
तेरी कृपा से जन्म यह 
तेरी कृपा का अन्ना यह 
हमको मिले यूँ ही सदा 
जीवन चले यूँ ही सदा
 
इस अन्न में वो शक्ति है 
इस शक्ति में वो भक्ति है
जो रोग करके दूर सब 
देती है सारे सुख सदा
 
तेरी कृपा की छाँव में 
तेरे निराले गाँव में
इंसान तो इंसान हैं 
पशु को भी मिलता बल सदा    

Friday, April 15, 2011

ईश्वर के विभिन्न रूप

औम प्रातरग्निं प्रातरिन्द्रं हवामहे प्रातर्मित्रावरुणा प्रातरश्विना
प्रातर्भगं पूष्णं ब्रह्मणस्पतिं प्रातः साममुतरुद्रं  हुवेम !!  
- यजु ३४/१४
 
We meditate God in the morning in the form of Fire- the Agni ;in the form of Power - the Indra ; in the form of Friend and Companion - the Mitravaruna ; in the form of Good Health - the Ashvino; in te form of Growth - the Bhaga ; in the form of Great Protector - the Posha ; in the form of Great Knowledge - the Brahmanaspati ; in the form of Peace- the Soma and in the form of Glorious Fighter- the Rudra.
 
फिर आई एक नयी सुबह , फिर मन में नव उल्लास हुआ
आँखों ने देखा तेज रूप , जब चमकीला आकाश हुआ
 
सुन्दरता पृथ्वी पर बिखरी , ऐश्वर्य रूप ईश्वर का यह 
हम सबको मिलता है सामान , न्यायी ईश्वर आभास  हुआ
 
रोगों का वह करता विनाश , दुष्टों का करता सर्वनाश 
वह भाग्यविधाता पोषक है , हर वक़्त हमारे पास हुआ
 
वह ज्ञानरूप वह ज्ञाता  है, वह शांति रूप . वह त्राता है
वह रौद्र-रूप, वह सोम-रूप , कण कण क्षण क्षण में वास हुआ     

Wednesday, February 16, 2011

सम समाज

ओम् अज्येष्ठास: अकनिष्ठासः ऐते सं भ्रातरः वावृधुः सौभगाय I 
युवा पिता स्वप रुद्रः एषाम् सुदुघा प्रश्नि: सुदिना मरुद्भ्यः II 
                                                                                        ऋग - ५.६०.५

None is big, none small ,all are equal as brothers and all together move on for prosperity. The youth of the society is like its leader. He is self dependent. He is powerful. He will bring the good fortunes for the society with his enterpreneurship and efforts .

एक है सब कौन छोटा या बड़ा है
ईश ने सबको बराबर ही गढ़ा है

हैं सभी भाई , सहोदर हो न हो सब
सामूहिक समृद्धि का ताना जुड़ा है

जो युवा है , मेहनती है , करमचित है
अपनी कर्मठता से वो आगे बढ़ा है  

वृष्टि प्रार्थना

Listen to this Mantra, English Text and Musical Hindi Bhajan


औम क इमं नाहुषीष्वा इन्द्रं सोमस्य तर्पयात I
स नो वसून्या भरत II
                                                          साम: २.२.५.६
Oh God ! Kindly fill these clouds with sweet and useful water. The humanity on the earth needs it . Let these clouds bring us rains to help us grow plentiful of grains !  
मेघ दो प्रभु वृष्टि दो ! सरस अमृत वृष्टि दो !
मधुर रस से तृप्त हो , शुष्कता से रिक्त हो
बादलों के दरस से , तृप्त हो वह दृष्टि दो !
धरा का श्रृंगार कर, जीव का उद्धार कर
यूँ हरित महकी रहे , ऐसी मोहक श्रृष्टि दो !